ब्रेकिंग
Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए... Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट... Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल ... Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के... Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक...
देश

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को सीतापुर और 17 फरवरी को फतेहपुर में करेंगे रैली, चुनावी अभियान को देंगे धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को धार देने की कवायद के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सीतापुर और गुरुवार को फतेहपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 16 फरवरी को सीतापुर जिले की सभी नौ विधानसभाओं की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे जबकि 17 फरवरी को फतेहपुर और बांदा के अलावा रायबरेली जिले की 11 विधानसभाओं की संयुक्त रैली होगी। इसके साथ ही झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और रायबरेली जिलों की नौ विधानसभाओं में भाजपा समर्थक मोदी को वर्चुअल माध्यम से देख सुन सकेंगे।

वर्चुअल रैली में विधानसभा में किसी एक कार्यक्रम में प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया है। प्रदेश महामंत्री और रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सीतापुर के मिलिट्री ग्राउंड में होने वाली रैली में महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेउता, महमूदाबाद, सिधौली, और मिश्रिख विधानसभाओं के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन मोदी को सुनने के लिए आएंगे। वहीं 17 फरवरी को फतेहपुर में एफसीआई, ढकौली के ग्राउंड में होने वाली रैली में फतेहपुर जिले की जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसेनगंज और खागा तथा बंदा जिले की तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा सदर, रायबरेली की सरेनी विधानसभा के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन भाग लेंगे।
फतेहपुर से प्रधानमंत्री झांसी की सदर और मऊरानीपुर, ललितपुर की ललितपुर और महरौनी, हमीरपुर की राठ और हमीरपुर , महोबा की महोबा और चरखारी तथा रायबरेली की सालोन विधानसभाओं के 52 सांगठनिक मंडलों पर वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कोविड निर्देशों का पालन कर लोगों को पीएम का संबोधन सुनाने की व्यवस्था की है। जहां विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पीएम की वर्चुअल रैली का प्रसारण सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा। पीएम के सभी कार्यक्रमों का प्रसारण सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा। प्रदेश भर से कार्यकर्ता और आमजन भी उन्हें विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे।

Related Articles

Back to top button