ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

स्थापना दिवस पर बिहार विधानसभा को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष, कुल 318 सदस्य लेंगे भाग

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बृहस्पतिवार (17 फरवरी) को बिहार विधान सभा के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार विधान सभा और बिहार विधान परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष बिरला, बिहार विधान सभा डिजिटल टीवी और बिहार विधान सभा पत्रिका का भी लोकार्पण करेंगे। वे बिहार विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित भी करेंगे।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव तथा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बयान के अनुसार, इसमें राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश उपस्थित रहेंगे। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा बिहार विधान सभा सचिवालय के समन्वय से बिहार विधान सभा और बिहार विधान परिषद के सदस्यों के लिए किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि 17 फरवरी 2022 को बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित किए जा रहे इस प्रबोधन कार्यक्रम में बिहार विधानमंडल के कुल 318 सदस्य भाग लेंगे। इसमें सदस्यों को ‘प्रभावी विधायक कैसे बनें’, विधानमंडलों और उनके माननीय सदस्यों के विशेषाधिकार, ‘संसदीय प्रथाएं, परिपाटियां और शिष्टाचार’, ‘विधायी प्रक्रिया’, ‘बजटीय प्रक्रिया’ सहित कई विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button