ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

बुर्का पहनी विदेशी महिला ने कैब ड्राइवर को मारा चाकू, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

गुरुग्रामः कर्नाटक में जहां हिजाब विवाद मामला थमता नज़र नहीं आ रहा है वहीं आज गुरुग्राम में एक बुर्का पहनी महिला ने कैब चालक को कथित रूप से चाकू मार दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना  गुरुग्राम में दोपहर के समय राजीव चौक पर हुई। जहां एक बुर्का पहने महिला ने  कैब चालक को चाकू मार घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

महिला खुद को मिस्र की निवासी बता रही है। पीसीआर कर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर अपनी मिस्र भाषा में चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना के एक वीडियो में वह महिला पुलिसकर्मी को मुक्के मारती और पीटती हुई दिख रही है। संदिग्ध महिला को सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला ने भागते समय चाकू फेंक दिया था और पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने कहा कि उसके पास से कोई पासपोर्ट या वीजा बरामद नहीं हुआ है।

वहीं कैब चालक रघुराज ने कहा कि वह दिल्ली के आनंद विहार में गाड़ी चलाता है। मैं एक यात्री के साथ कैब के अंदर बैठा था, तभी वह महिला आई। मैंने सोचा कि उसे कहीं जाना है। लेकिन, उसने मेरे कंधे में छुरा घोंप दिया और भाग गई। मैंने उसका पीछा किया, लेकिन उसने मेरे चेहरे पर खरोंच मार दी इसके बाद वहां मौजूद पीसीआर ने उसे पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button