ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
देश

राजनाथ सिंह की उग्रवादी तत्वों से अपील- हिंसा त्याग केंद्र से करें बातचीत…राज्य के विकास में बनें भागीदार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में उग्रवादी तत्वों से हिंसा त्यागने और केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के लिए आने का आह्वान किया है। इंफाल वेस्ट जिले के लंगथाबल में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि अगर उग्रवादी तत्व मुख्यधारा में लौटने के इच्छुक हैं तो केंद्र सरकार उनसे बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम उग्रवादियों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। मणिपुर में पिछले पांच साल में सबसे कम हिंसा देखने को मिली है। उग्रवाद बहुत कम हुआ है।

भाजपा हिंसा को समाप्त करेगी और क्षेत्र में शांति तथा विकास लाएगी।” सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में बेरोजगारी, गरीबी अन्य मुद्दों को सुलझाने तथा राज्य की आमदनी बढ़ाने के वास्ते पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में कांग्रेस की पिछली सरकारों की जन विरोधी नीतियों के कारण यह क्षेत्र विकास के क्रम में देश के अन्य भाग से पिछड़ गया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की और उसकी जन विरोधी नीतियों ने उसकी पूर्वोत्तर रोधी मानसिकता को उजागर किया

प्रधानमंत्री बनने के बाद, अटल बिहारी वाजपेयी ने इस क्षेत्र के विकास के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया था लेकिन 2004 में उनकी सरकार जाने के बाद अगले 10 साल तक इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई। सिंह ने कहा का भाजपा के 2017 में राज्य में सत्ता में आने के बाद से मणिपुर में तेजी से विकास हुआ है। पांच साल पहले, राज्य में हिंसा का वातावरण था जो अब समाप्त हो गया है। राज्य के लोगों ने भाजपा के शासन में विकास और सुशासन देखा है।

Related Articles

Back to top button