ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
दिल्ली/NCR

डेढ़ माह के बाद कोरोना से सेफ जोन में पहुंची दिल्ली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डेढ़ महीने के बाद कोरोना के मामलों में आखिरकार दिल्ली सेफ जोन में आ गई है। अब दिल्ली के किसी भी जिले में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक नहीं है। सप्ताह की संक्रमण दर 2.2 प्रतिशत है। शुक्रवार तक दक्षिण जिला आरेंज जोन में था और 5.04 प्रतिशत की संक्रमण दर वाला एकमात्र राजस्व जिला था। इसके अलावा अन्य सभी जिले दो और तीन प्रतिशत औसत साप्ताहिक संक्रमण दर के बीच चल रहे थे।

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार छह फरवरी से 12 फरवरी के बीच संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए दक्षिण जिला अब 4.38 प्रतिशत की औसत गिरावट के साथ ग्रीन जोन में आ गया है। इस महीने की शुरुआत में केवल एक जिला- उत्तर पूर्व- 22 से 28 जनवरी के बीच जिले की औसत संक्रमण दर 4.37 प्रतिशत के साथ ग्रीन जोन में था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के छह जिले रेड जोन में थे। यहां साप्ताहिक औसत संक्रमण 10 प्रतिशत से ऊपर था। उस समय चार जिले आरेंज जोन में थे, जिनकी औसत साप्ताहिक संक्रमण दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच थी।

Related Articles

Back to top button