ब्रेकिंग
Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ...
देश

NDA के संसदीय दल की पहली बैठक आज, मोदी के नाम पर लगेगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित सांसदों की पहली बैठक शनिवार शाम संसद के केन्द्रीय कक्ष में होगी। इसमे नरेन्द्र मोदी को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार नेता चुने जाने के बाद मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति उन्हें प्रधानमंत्री मनोनीत करेंगे और शपथग्रहण के लिए आमंत्रित करेंगे। शपथग्रहण की तिथि एवं समय प्रधानमंत्री तय करके राष्ट्रपति भवन को सूचित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार मोदी के अगले सप्ताह नये मंत्रिमंडल के साथ शपथग्रहण करने की संभावना है। चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक में 16वीं लोकसभा भंग करने की राष्ट्रपति से सिफारिश करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंपा जिसे कोविंद ने स्वीकार कर लिया। सत्रहवीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया तीनों चुनाव आयुक्तों के राष्ट्रपति को नवनिर्वाचित सांसदों की सूची सौंपे जाने के साथ शुरू होगी।  राष्ट्रपति ने निवर्तमान मंत्रिपरिषद के सदस्यों के सम्मान में आज रात्रिभोज का आयोजन किया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना से चुने गए नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। जिन राज्यों में भाजपा को बढ़त मिली है, वहां से चुन कर आए लोगों को इनाम मिल सकता है। कई युवा चेहरों को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की संभावना है, क्योंकि भाजपा नेतृत्व सेंकेंड लाइन लीडरशिप की तैयारी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button