ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
व्यापार

टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर लेकर फंस गए निवेशक

आज शेयर बाजार में लौटी रौनक के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के निवेशकों में उदासी छाई है। टीटीएमएल के शेयर पिछले 6 सत्रों में अपने निवेशकों को कंगाल कर रहे हैं। इस स्टॉक से लोग निकल नहीं पा रहे हैं और इसके शेयरों का कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। आज 36,93,047 शेयर बिकने के लिए आर्डर में हैं, लेकिन खरीदने वाला कोई नहीं है। जब से कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आई है। इसके बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लग रहा है।  एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था। पिछले 6 सत्रों में यह 22 फीसद से अधिक टूट चुका है।

बीते दिनों टाटा टेलीसर्विसेज ने सरकार को चुकाए जाने वाले 850 करोड़ रुपये के ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने का फैसला किया था, जो कंपनी में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। हालांकि, अब कंपनी ने इस योजना को रद्द कर दिया है। इसके बाद से टीटीएमएल में रोज अपर सर्किट लग रहे थे, लेकिन पिछले हफ्ते इस कपंनी का परिणाम आने के बाद एक बार फिर लोअर सर्किट का दौर शुरू हो गया है।

टीटीएमएल, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी वॉइस, डेटा सर्विसेज देती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में कई बड़े नाम है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते महीने कंपनी ने स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सर्विस कंपनियों के लिए शुरू की है। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सर्विसेज और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत क्लाउड आधारित सिक्योरिटी है जिससे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जो बिजनेस डिजिटल आधार पर चल रहे हैं, उन्हें इस लीज लाइन से बहुत मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button