ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

मुरैना में पति-पत्नी को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने 48 घंटे के अन्दर मय जेवर किया गिरफ्तार

मुरैना   पुलिस इस दिनों एक्टिव मोड मे है। पुलिस ने दो दिन पहले एक पति-पत्नी को लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों ने दो दिन पहले 12 फरवरी को सुमावली के पास एक पति-पत्नी को लूट लिया था। उन पर कट्टे से फायर भी किया और महिला के पहने हुए जेवर लूट लिए थे। उसके बाद बदमाश भाग गए थे। दोनों पति-पत्नी श्योपुर से विजयपुर होते हुए ग्वालियर जा रहे थे। यह लोग बाइक पर सवार थे। युगल दम्पत्ति जब सुमावली गांव के पास से गुजर रहे थे, वहां दो बदमाशों ने इन्हें घेर लिया। उन पर कट्‌टे से फायर किया और उन्हें पकड़कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी ने जो गहने पहने हुए थे वह उतरवा लिए। बदमाशों ने उनसे सोने का मंगलसूत्र व कान के बाले लूट लिए और भाग गए थे। इसकी रिपोर्ट नूराबाद थाने में दोनों द्वारा की गई। पुलिस ने उनके खिलाफ जान से मारने का अपरांध बंजीबद्ध कर लिया था। उसके बाद नूराबाद थाना प्रभारी आरती चराटे ने ग्रामीणों की मदद से इन बदमाशों को जौहरावली गांव में घेर लिया गया .था। उसके बाद बदमाश सरसों के खेत में छिप गए और वहां से भाग गए थे। उसके बाद करहधाम मंदिर के पास पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दोनों बदमाश बाइक पर वहां से गुजरे। बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग की इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से फायरिंग की गई जिस दौरान दोनों बदमाश पकड़ में आ गए।

कैलारस से ही लग गए थे पीछे

फरियादी ने बताया कि बदमाश कैलारस से ही उनके पीछे लग गए थे। दोनों बदमाशों ने जौरा तक पीछा किया। उसके बाद सुमावली के पास उन्होंने उनके ऊपर कट्‌टे से फायर कर उन्हें रुकने के लिए मजबूर कर दिया। बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की और उनके जेवर लूट लिए थे।

Related Articles

Back to top button