ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
खेल

कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली की पहली T20I सीरीज कैसी रह सकती है उनकी बैटिंग अप्रोच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज कोलकाता में होगा। कप्तानी का पद छोड़ने के बाद यह विराट कोहली की पहली टी20 सीरीज होगी। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी से हटने का फैसला किया था जिसके बाद बीसीसीआई ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी। कप्तानी का दबाव हटने के बाद अब टी20 में कोहली की बल्लेबाजी के दौरान कैसी अप्रोच रह सकती है इसके बारे में पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर ने अपनी राय रखी है। “मुझे नहीं लगता कि इसमें बल्लेबाज के लिए कुछ अलग होगा, मुझे लगता है कि विराट कोहली की सबसे खास बात यह थी कि जब वह कप्तान थे तो उन्होंने फॉर्म नहीं गिरने दी। अतिरिक्त दबाव के बावजूद उनके रन कभी नहीं रुके। विराट कोहली के साथ ऐसा नहीं हुआ यह कप्तान के रूप में उनकी महानता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा “तो अब कप्तानी का दबाव हटने के बाद कोहली के पास दो विकल्प है, या तो वो खुद आक्रामक बल्लेबाजी करें या फिर अंत तक बल्लेबाजी करें और दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज आक्रामक खेलें। मुझे लगता है कि यह टीम प्रबंधन को तय करना है, लेकिन विराट कोहली के रन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हर बार जब वह रन बनाते हैं तो भारत हमेशा जीतता है। इसलिए उनकी फॉर्म भारत की सफलता के लिए भी महत्वपूर्ण है।”

Related Articles

Back to top button