ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

तेजस्‍वी यादव, तेज प्रताप और राबड़ी देवी को जीतन राम मांझी ने कोसा, लालू की हालत पर कही ये बात

पटना। Bihar Politics: राजद अध्‍यक्ष लालू यादव (RJD Chief Lalu Yadav) एक बार फिर चारा घोटाला (Chara Ghotala Scam) के चक्‍कर में फंस गए हैं। डोरंडा कोषागार मामले (Doranda Treasury  Case) में दोषी ठहराते हुए रांची हाई कोर्ट ने उन्‍हें फिर से न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभी इस मामले में लालू यादव को सजा सुनाया जाना बाकी है। इस पूरे वाकये पर राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने अफसोस जताया है। उन्‍होंने ट्वीट कर लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव के अलावा राबड़ी देवी को भी कटघरे में खड़ा किया है।

कम से कम पिता के साथ तो ऐसा नहीं करते

जीतन राम मांझी ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर लिखा कि लालू जी को सजा हुई, इसको तो छोडि़ए, अफसोस दूसरी बात का है। उन्‍होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि लालू यादव के साथ उनके इस मुश्किल वक्‍त में न तो उनके बेटे नजर आए और न वह पत्‍नी, जिन्‍हें लालू ने मुख्‍यमंत्री तक बनाया। उन्‍होंने कहा कि बिहार के लोगों के मुश्किल वक्‍त में तो लालू के बेटे यूं भी कहीं नहीं दिखते हैं, लेकिन अपने पिता के साथ उन्‍हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बेटों को इस मुश्किल वक्‍त में रांची में होना चाहिए था।

तेज प्रताप यादव ने नहीं कहा एक भी शब्‍द

लालू यादव को जेल जाने पर उनकी दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य काफी गुस्‍से में नजर आईं। वे न्‍यायपालिक और शासन व्‍यवस्‍था पर अंगुली उठाते रहीं। दूसरी तरफ तेजस्‍वी यादव ने कहा कि उनके पिता सभी मामलों में बरी होंगे। हाई कोर्ट का फैसला आखिरी नहीं है। लेकिन तेज प्रताप यादव की ओर से इस मसले पर अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लालू यादव के परिवार के एक दर्जन से अधिक सदस्‍य फिलहाल राजनीति में सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button