ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18...
देश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: स्वतंत्रदेव ने सपा पर कसा तंज, बोले- राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने के लिए आना चाहते हैं अखिलेश

लखनऊ। सपा और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा द्वारा दिए गए नारे ’10 मार्च को आ रहे हैं अखिलेश…’ नारे पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश ने जनता के लिए ऐसा क्या किया है, जो उन्हें सत्ता में लाया जाए। वह तो जिन्ना की मूर्ति लगवाने, सरदार पटेल की मूर्ति हटाने, राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने और माफिया-गुंडों को संरक्षण देने के लिए आना चाहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सपा की झूठ और फरेब की राजनीति जनता के सामने खुलकर आ गई है। कोरोना काल में जनता को तिलांजलि देकर अखिलेश ने बता दिया है कि वह सत्ता के आगे जनता को कुछ नहीं समझते हैं। जनता उन्हें देख-परख चुकी है और योगी का सुशासन भी देख चुकी है। इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से जीतकर आएगी। उन्होंने कहा कि बिजली की बात अखिलेश न ही करें तो अच्छा है। उनके समय में सिर्फ दो-तीन जिलों में ही बिजली दी जाती थी, लेकिन योगी सरकार ने सभी 75 जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई, वह भी बिना किसी भेदभाव के। सपा मुखिया पर तंज़ किया कि उनके इत्र वाले मित्रों के पास करोड़ों रुपया जब्त होने के बाद से सपा ज्यादा ही परेशान लग रही है और पैसे की कमी का रोना रो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button