ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बोले- हमने अखिलेश को अपना नेता मान लिया है, 2022 में बनाएंगे सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना नेता मान लिया है। लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो गया है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। इसके बाद 2019 में फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़े। अब शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी को स्टूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि हमारी पार्टी का अखिलेश यादव के साथ गठबंधन हो गया है। अब हम तो समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हमारा तो अब एक ही लक्ष्य है। हम 2022 में अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि उनके पार्टी से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को अपना नेता मान लिया है। हम 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। अपने चुनाव लडऩे के बारे में उन्होंने कहा कि यह तो अखिलेश यादव तय करेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बारे में उन्होंने बताया कि हमने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची अखिलेश यादव को दे दी है। इसके साथ ही हमने अखिलेश यादव को सुझाव भी दे दिए हैं। अखिलेश तय करेंगे कि कौन कहां से लड़ेगा। शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा कि नेताजी का हमेशा सम्मान रहा है। वह जो कहेंगे वही होगा। हमने तो अखिलेश यादव को अपना नेता चुन लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button