ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

इमरान मसूद बोले- मैं प्रियंका-राहुल का बेहद ऋणी, लेकिन BJP को हराने के लिए सपा ही एकमात्र विकल्प

लखनऊः उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। जिसके चलते तमाम पार्टियों के नेता दल बदलने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। जिससे कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। इस पर इमरान मसूद ने सफाई देते हुए कहा कि प्रियंका जी बहुत ही अच्छी नेता है, उनके सम्मान के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा। उत्तर प्रदेश की वर्तमान परिस्थिति में इसके अलावा कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। लिहाजा मैं अब प्रदेश की भलाई के लिए समाजवादी पार्टी के साथ हूं।

इमरान मसूद ने आज अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ‘वर्तमान स्थिति में लड़ाई सीधी सपा और बीजेपी में है। एक ऐसी सरकार चाहिए जो प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाए। ये संभव अखिलेश जी के नेतृत्व में है इसलिए मैंने समाजवादी पार्टी को चुना है। मैं प्रियंका जी और राहुल जी का बेहद ऋणी हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं। समाजवादी पार्टी को लाकर ही हम उत्तर प्रदेश में कुशासन को समाप्त कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हमारी गांधीवादी विचारधारा है और हम लोहियावादी विचारधारा को समर्थन करते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश जी से समय लूंगा। मैं बहुत दिन से इस प्रयास में था, हम सब मिलकर सरकार बनाएंगे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं सका। हालात ऐसे बन गए मुझे समाजवादी पार्टी से बात करनी पड़ी। उन्होंने कहा किसानों के साथ जो उत्पीड़न भाजपा के लोगों ने किया, महिलाओं पर अत्याचार हुआ, तमाम मुद्दे हैं। जनता चाहती है कि बदलाव हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button