ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
व्यापार

Indian Railways: महाराष्ट्र की ओर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन में हो रहा यह बदलाव, सफर से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल

Indian Railways: रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा हेतु समर स्पेशल ट्रेनों (Summer Special Trains) का संचालन किया जा रहा है. इस कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) की ओर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मऊ के बीच दोनों दिशाओं में वीकली समर स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है. लेकिन अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन के संचालन में कुछ आंशिक परिवर्तन किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली. ग्रीष्मकालीन छुट्टियां (Summer Vacations) के चलते रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा हेतु समर स्पेशल ट्रेनों (Summer Special Trains) का संचालन किया जा रहा है. इस कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) की ओर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मऊ के बीच दोनों दिशाओं में वीकली समर स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है. लेकिन अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन के संचालन में कुछ आंशिक परिवर्तन किए जा रहे हैं जोकि निम्नानुसार लागू होंगे:-

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 01051/01052 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वीकली समर स्पेशल ट्रेन के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है.

संशोधित समानुसार 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ वीकली समर स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर 00.05 बजे पहुंचकर एवं 00.10 बजे प्रस्थान करेगी. शेष स्टेशनों का समय यथावत है.

संशोधित समानुसार 01052 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वीकली समर स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई से 17.30 बजे, बीना से 20.00 बजे, रानी कमलापति से 22.35 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.50 बजे, खंडवा से 03.25 बजे, भुसावल से 05.05 बजे, नासिक रोड से 08.45 बजे तथा कल्याण से 12.13 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 13.15 बजे पहुंचेगी. शेष स्टेशनों का समय यथावत है.

Related Articles

Back to top button