ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
व्यापार

जबरदस्त गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 55,000 के नीचे फिसला, Nifty ने तोड़ा 16400 का लेवल

Stock Market Opening: शेयर बाजार की बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई है और निफ्टी ने आज 16400 का लेवल तोड़ दिया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और ग्लोबल संकेतों के कमजोर होने के चलते भारतीय शेयर बाजार भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. स्टॉक मार्केट बड़ी कमजोरी के साथ बना हुआ है और एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट है. हैंगसेंग 4 फीसदी टूटा है. अमेरिकी बाजार भी जोरदार गिरावट के साथ कल बंद हुए थे.

कैसा खुला है आज बाजारआज के कारोबार में सेंसेक्स 773.94 अंक यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 54,928.29 पर खुला है और 55,000 के अहम स्तर को इसने तोड़ दिया है. वहीं एनएसई का निफ्टी 267.10 अंक यानी 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 16,415.55 पर जाकर खुला है. शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी ने 16400 का स्तर तोड़ दिया है.

निफ्टी में कैसा दिख रहा कारोबारनिफ्टी में आज 50 में से 50 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और बाजार में चौतरफा लाल निशान छाया हुआ है. बाजार में मंदड़िए हावी हैं और बैंकिंग शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट है. बैंक निफ्टी 637.35 अंक यानी 1.81 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 34595 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्स का हालआज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और आईटी, बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. रियलटी शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही और आईटी शेयर 2.44 फीसदी टूटे हैं. मेटल शेयरों में 2.3 फीसदी की गिरावट है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी में आज के गिरने वाले शेयर्सटाटा मोटर्स 4.01 फीसदी और एचसीएल टेक 3.87 फीसदी की गिरावट पर बने हुए हैं. विप्रो 3.29 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है और यूपीएल 3.19 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है. बजाज फिनसर्व 3.16 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है.

Related Articles

Back to top button