ब्रेकिंग
Chirmiri Garba Mahotsav: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने बजाया ढोल, पत्नी कांति जायसवाल ने किया शान... Balrampur News: शिक्षकों से अवैध वसूली और वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ज... Crime News: मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से भागा तस्कर, कुछ ही घंटों में दोबारा गिरफ्त... Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक...
देश

बिना नाम लिए कुमार विश्वास ने किया अरविंद केजरीवाल पर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक हमला

नई दिल्ली/गाजियाबाद। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आगामी रविवार को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले राजनीतिक पूरी तरह से गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी भी लगातार हमलावर है। इस बीच आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व AAP नेता और देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कुमार विश्वास ने पुरानी दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल ने) मुझसे कहा कि वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम बनेंगे।’

पढ़िये- कुमार विश्वास का पूरा बयान

‘समझना चाहिए कि वो कोई स्टेट नहीं है, एक इमोशन है। मैं सदा कहता हूं कि पंजाब कोई राज्य नहीं, बल्कि पंजाब एक भावना है। पंजाबियत एक भावना है पूरी दुनिया में। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसने एक समय मुझे यह तक कहा था कि जब मैंने उससे कहा था जो अलगाववादी संगठन हैं, जो खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े हुए लोग हैं। इनका साथ मत ले पिछले चुनाव में… तब उसने कहा था कि हो जाएगा तु चिंता मत कर। और कैसे चीफ मिनिस्ट बनेगा इसका भी फार्मूला उसने बताया था। भगवंत कौर फुलका जी को लड़वा दूंगा और पहुंच जाऊंगा। आज भी उसी पथ पर हैं…. और नहीं भी हैं तो वह पोपेट बैठा लेगा। ऐसे में उसने अचानक भयानक बातें बोलीं… जो कि सबको पता हैं। एक दिन तो मुझसे कहता है कि… किसी भी कीमत पर मुझे सरकार मिले.. सत्ता मिले।’

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में भष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए अन्ना  आंदोलन के दौरान मशहूर कवि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल साथ थे। इतना ही नहीं, जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो कुमार विश्वास भी संस्थापक सदस्यों में शुमार थे। दिल्ली में सत्ता में आने के बाद कुमार विश्वास के संबंध आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के साथ अरविंद केजरीवाल से भी खराब होने लगे। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से पूरी तरह से दूरी बना ली है, लेकिन पार्टी से विधिवत इस्तीफा नहीं दिया है। अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों के चलते AAP से दूरी बनाने वाले कुमार विश्वास पिछले कई सालों से आम आदमी पार्टी सरकार की कई नीतियों के आलोचना करते रहे हैं।

कुछ दिन पहले पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने बरनाला रैली में कहा था कि चाहे कुछ भी हो, कांग्रेस का कोई नेता आपको कभी किसी आतंकवादी के घर नहीं दिखेगा। झाड़ू (AAP का चुनाव निशान) का सबसे बड़ा नेता एक आतंकवादी के घर पर पाया जा सकता है, यही सच्चाई है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल पर आतंकियों के प्रति नरम रुख रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अविश्वसनीय होने का आरोप लगाया है। दरअसल, राहुल गांधी के इस बयान को अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला माना जा रहा है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल पर 2017 के चुनावों के दौरान पंजाब के मोगा में पूर्व खालिस्तानी आतंकी के घर रुकने का आरोप लगा था। इशारों-इशारों में इसी बात का जिक्र करते हुए और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा कि सरकार बनाने के लिए “एक मौका” मांगने वाले लोग पंजाब को नष्ट कर देंगे और राज्य जल उठेगा।

Related Articles

Back to top button