ब्रेकिंग
Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ...
देश

NSA Ajit Doval: एनएसए अजीत डोभाल के घर में संदिग्ध शख्स ने की घुसने की कोशिश, हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल (Ajit Doval) के दिल्ली स्थित आवास में एक अज्ञात शख्स ने घुसने की कोशिश की है। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के चलते आरोपी शख्स अजीत डोभाल के घर में घुसने में सफल नहीं हो पाया। मौके पर मुस्तैद सुरक्षाबलों ने आरोपी शख्स को रोका और उसे हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपी शख्स से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। आरोपी कर्नाटक का रहने वाला बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। व्यक्ति किराए की कार चला रहा था।

इंडिया के जेम्स बांड के नाम से मशहूर हैं डोभाल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे एनएसए अजीत डोभाल मोदी सरकार में सबसे शक्तिशाली नौकरशाह हैं। अजीत डोभाल केरल कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं। साल 2005 में डोभाल इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। डोभाल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीबी बताया जाता है। डोभाल को इंडिया का जेम्स बांड भी कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button