ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
उत्तरप्रदेश

यूपी- सूबे के मुखिया के तौर पर सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लेंगे शपथ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा ने जीत हासिल कर योगी आदित्यनाथ को दोबारा सूबे की सत्ता पर काबिज करने का कीर्तिमान रचा है। अब मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण का दिन और समय तय हो गया है। चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम चार बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ लेंगे। इस बार योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे भी जुड़ेंगे। वहीं पहले की तरह डिप्टी सीएम भी होंगे। केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हार गए, लेकिन योगी सरकार की नई कैबिनेट में उनका नाम तय माना जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है। दिनेश शर्मा  को डिप्टी सीएम की जगह संगठन में बड़ी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। उत्तर प्रदेश की नई सरकार और कैबिनेट में मोदी मंत्रिमंडल की भी झलक दिखेगी। इसमें युवा से लेकर अनुभवी और विभिन्न वर्गों को साधने वालों को शामिल किया जाएगा। योगी मंत्रिमंडल में पीएम मोदी की सलाह पर करीब 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। नए मंत्रिमंडल को लेकर योगी आदित्यनाथ की भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा हो चुकी है, जिसमें महिलाओं और युवाओं को भी जगह मिलेगी। पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव लड़ा और लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से जीत हासिल की। केंद्र में पार्टी के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, साथ ही उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में रही है। ऐसे में उनका मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है। इसी तरह यूपी पुलिस में रहे पूर्व आईपीएस असीम अरुण भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। पूर्व आईएएस एके शर्मा की गिनती पीएम नरेंद्र मोदी के करीबियों में होती है। इस समय वह बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। उनका नाम भी मंत्रिमंडल में होने की बात चल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते यूपी की नई सरकार में अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसमें अनिल राजभर, रामपाल वर्मा और कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह का नाम लगभग तय है। बीजेपी चुनाव में ओबीसी वर्ग के नेताओं के छोड़कर जाने से बने गैप को किसी भी हाल में भरने की तैयारी करेगी। योगी सरकार में महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में जहां यह संख्या चार थी, अब उसे बढ़ाया जाएगा। ताकि लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों को अच्छा संदेश जाए। इस बार कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त कराने वालीं बेबी रानी मौर्य को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं प्रतिभा शुक्ला, कृष्णा पासवान और अंजुला महौर का नाम भी चर्चा में है। ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, राम पाल वर्मा, सूर्य प्रताप शाही, श्रीकांत शर्मा जैसे पुराने और अनुभवी नेता मंत्रिमंडल में पूर्व की तरह ही बने रहेंगे। चर्चा है कि प्रदेश और केंद्र में इनके काम को लेकर भी शीर्ष नेतृत्व संतुष्ट रहा है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की सूची में शामिल किए जाने चर्चा गर्म है।

Related Articles

Back to top button