ब्रेकिंग
Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर White House Shooting: व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा घेरा किया बंद,... West Bengal 7th Pay Commission: बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! भाजपा की जीत के बाद लागू... Flipkart Sasa Lele Sale: सस्ते में मिल रहे हैं धांसू स्मार्टफोन्स; iPhone 17 से लेकर Galaxy S25 तक क... Ekadanta Sankashti Chaturthi 2026: आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी; जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्... Lemon Storage Tips: नींबू को स्टोर करने का गजब तरीका; 3 हफ्ते तक नहीं खरीदने की पड़ेगी जरूरत
उत्तरप्रदेश

UP Weather Tragedy: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, 24 घंटे में 24 मौतें; अगले 48 घंटों के लिए फिर अलर्ट जारी

यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के कारण कुल करीब 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सोमवार सुबह से ही खराब मौसम के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं किसानों की आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है.

कल पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिला. गोरखपुर में खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं. तेज आंधी और कम दृश्यता के चलते तीन उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा, जबकि एक फ्लाइट रद्द कर दी गई. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत

आगरा में दर्दनाक हादसे में एक मकान का लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और एक बहन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. संभल में भी बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई.

गोरखपुर में 4 लोगों की हुई मौत

गोरखपुर और बस्ती मंडल में आकाशीय बिजली और आंधी से चार लोगों की मौत हो गई. बलिया में एक और गाजीपुर में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है. वहीं बागपत में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में दो लोगों की जान चली गई.

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और अंबेडकरनगर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई. कई इलाकों में लोग बिजली कटौती और जलभराव की समस्या से जूझते रहे.

जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है. वहीं राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

Related Articles

Back to top button