ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
दिल्ली/NCR

Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहूर ढाबे, पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरें

पाकिस्तान की धरती पर भारत के खिलाफ लगातार नापाक साजिश रची जा रही है. पाकिस्तानी डॉन और ISI के एजेंट शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े कुछ आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इन आरोपियों का कहना है कि इनके निशाने पर दिल्ली का बड़ा और प्रसिद्ध मंदिर भी था. यही नहीं आरोपी दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर एक ढाबे को निशाना बनाने की तैयारी में लगे थे ताकि बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सके.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बड़े हमलों की साजिश रची जा रही थी.

मंदिर की रेकी, पाकिस्तान भेजे गए फोटो

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली का एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर भी इस मॉड्यूल के निशाने पर था. जांच में सामने आया है कि मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी ने मंदिर की रेकी भी की थी. मंदिर की तस्वीरें और आसपास की जानकारी पाकिस्तान में बैठे सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजी भी गई थी.

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाने की योजना थी. आरोपियों का मकसद गोलीबारी कर मंदिर परिसर में दहशत फैलाना था.

दिल्ली-सोनीपत हाईवे का ढाबा भी निशाने पर

मंदिर के अलावा दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर मौजूद एक मशहूर ढाबा भी आतंकियों के निशाने पर था. यह ढाबा रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही वाला स्थान माना जाता है. जांच एजेंसियों के अनुसार, यहां पर आतंकियों की ओर से हैंड ग्रेनेड से हमला कर भारी तबाही मचाने की साजिश थी.

इतना ही नहीं, हरियाणा के हिसार में मौजूद एक सैन्य कैंप की भी रेकी कराई गई थी. आरोपियों ने सैन्य कैंप के वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे थे. उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थानों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना का भी खुलासा हुआ है.

दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ISI के गुर्गे शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 9 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं तो कई नए और बड़े खुलासे हो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button