ब्रेकिंग
Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग... MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हा... Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थम... Hamidia Hospital Shooting Case: हमीदिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी शाजिब की जमानत याचिका खारिज; कोर्ट न... MP Metro Update: अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह ... Greater Noida Crime: कूड़े के विवाद में खूनी खेल; शादी से लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, इल... West Bengal News: 2500 कमाने वाली घरेलू सहायिका अब विधानसभा में! BJP की कलिता माझी ने रचा इतिहास Indo-Bangla Relations: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन से बांग्लादेश में हलचल; सुवेंदु अधिकारी की जी... Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस को बड़ी राहत; मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली... Crime News: सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कराई टीचर पति की हत्या; 1 लाख की सुपारी देकर रची खौफना...
दिल्ली/NCR

Greater Noida Crime: कूड़े के विवाद में खूनी खेल; शादी से लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में तनाव

Greater Noida murder: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव निवासी साजन मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी मंगेश और उसके तीन साथियों ने उसे रोक लिया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंगेश ने साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

साजन को तीन गोलियां लगीं

फायरिंग के दौरान साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना परिजनों को दी गई. परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल साजन को आनन-फानन में पास के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि साजन और आरोपी मंगेश के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर पुरानी रंजिश थी, जो समय के साथ बढ़ती गई और अंततः इस खूनी वारदात में बदल गई.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे में थे और पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद फिर से भड़क उठा, जिसके बाद उन्होंने गोली मारकर साजन की हत्या कर दी.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मंगेश, वीर सिंह, वीरवती, श्रीपाल समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं. साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button