ब्रेकिंग
Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग... MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हा... Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थम... Hamidia Hospital Shooting Case: हमीदिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी शाजिब की जमानत याचिका खारिज; कोर्ट न... MP Metro Update: अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह ... Greater Noida Crime: कूड़े के विवाद में खूनी खेल; शादी से लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, इल... West Bengal News: 2500 कमाने वाली घरेलू सहायिका अब विधानसभा में! BJP की कलिता माझी ने रचा इतिहास Indo-Bangla Relations: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन से बांग्लादेश में हलचल; सुवेंदु अधिकारी की जी... Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस को बड़ी राहत; मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली... Crime News: सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कराई टीचर पति की हत्या; 1 लाख की सुपारी देकर रची खौफना...
मध्यप्रदेश

MP Metro Update: अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह नया प्लान, जानें किराया

भोपाल। राजधानी में अब मेट्रो ट्रेन केवल सफर का जरिया नहीं, बल्कि आपके जश्न का ठिकाना भी बनेगी। दरअसल, लंबे समय से घाटे से जूझ रहा मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने घाटे से उबरने और अपनी आय बढ़ाने के लिए सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पॉलिसी की शुरुआत की है। इस नई योजना के तहत अब आम नागरिक मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर में जन्मदिन, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट जैसे निजी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।

ज्ञात हो कि पिछले साल दिसंबर में संचालन शुरू होने के बाद से ही मेट्रो प्रबंधन लगातार घाटे का सामना कर रहा है। शुरुआती दिनों के उत्साह के बाद यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट को देखते हुए प्रबंधन ने सबसे पहले 27 अप्रैल को मेट्रो ने यात्रियों को जोड़ने के लिए टिकट और वालेट रिचार्ज पर पांच से 15 प्रतिशत की छूट का आफर भी शुरू किया था। देखना होगा कि सेलिब्रेशन आन व्हील्स मेट्रो के खाली पड़े कोचों में कितनी रौनक और आय बढ़ाती है।

Related Articles

Back to top button