ब्रेकिंग
Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत... Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव...
बिहार

लालू यादव अकेला पापी, शिवानंद तिवारी ने कही ऐसी कड़वी बात; नरेंद्र मोदी और नीतीश पर भी बोले

पटना। चारा घोटाले (Fodder Scam) में लालू यादव (Lalu Yadav) के खिलाफ अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक दलों के बयान पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने कहा कि लालू प्रसाद के विरोधी जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, उससे लगता है कि सियासत की दुनिया में लालू अकेला पापी हैं। बाकी सभी साधु-संत हैं। शिवानंद ने कहा कि रांची की अदालत से लालू को सजा मिलनी ही थी, क्योंकि यह अदालत इसी से जुड़े अन्य मामलों में सजा दे चुकी है। इसलिए तय था कि इस मामले में भी सजा मिलेगी ही। सबको पता है कि यह एक ही मामला है, जिसको पांच मानकर सुनवाई हो रही है। इसलिए सजा मिलना तो प्रत्याशित ही था।

राजनीतिक मकसद से होती है कार्रवाई

2015 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए शिवानंद ने कहा कि हमारे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होने या नहीं होने के पीछे राजनीतिक मकसद होता है। नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) उस चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में अभियान चला रहे थे। भाजपा की ओर से प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथ में थी। गोपालगंज और मुजफ्फरपुर की चुनावी सभाओं में उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटाले के 22 आरोप गिनाए थे। शिवानंद ने पूछा कि उन आरोपों का क्या हुआ? कहीं वे आरोप नीतीश कुमार के पाला बदलकर प्रधानमंत्री वाले गठबंधन में चले जाने का कारण तो नही

प्रधानमंत्री पर भी कसा तंज

शिवानंद ने कहा कि विडंबना देखिए कि जिन प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार और घोटालों का आरोप लगाया था, वे ही आज उन्हें सच्चा समाजवादी का प्रमाणपत्र दे रहे हैं। और जिन नीतीश कुमार ने कभी कहा था कि जिस आदमी का नाम लेने से अल्पसंख्यकों के मन में भय समा जाता है, मैं उससे हाथ नहीं मिलाऊंगा। वही नीतीश कुमार आज नरेन्द्र मोदी से सच्चे समाजवादी का प्रमाणपत्र उनकी कृपा मानकर ग्रहण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button