ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांकेर में पति से नाराज पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में पति ने कर ली खुदकुशी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शहर से सटे ग्राम मनकेसरी में पति से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के सदमे में कुछ घंटे बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साथ दो मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

कोंडागांव जिले से आकर किराए के मकान में रह रहे थे

कोंडागांव जिले के ग्राम लंजोड़ा निवासी सत्या मेश्राम (25) ने तीन वर्ष पूर्व पड़ाेस के गांव भंडारशिवनी निवासी सीमा (23) वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों कांकेर आ गए थे। ग्राम मनकेसरी में सत्या की बड़ी बहन का विवाह हुआ था। जिसके चलते दोनों ग्राम मनकेसरी में ही किराये का मकान लेकर रहते थे ओर रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को पति-पत्नी ग्राम लंजोड़ा जाने की तैयारी कर रहे थे। दोपहर तीन बजे गांव जाने के लिए तैयारी पूरी होने के बाद सीमा अपने पति सत्या को बुलाने के लिए गई। पति घर के पास ही अपने कुछ मित्रों के साथ ताश खेल रहा था। सीमा के बुलाने पर भी पति सत्या नहीं आया।

दोस्तों के साथ पति खेल रहा था ताश, पत्नी के बुलाने पर नहीं आया

पति से नहीं आने और ताश खेलने के लिए बैठ जाने से नाराज पत्नी घर आकर कमरा बंद कर लिया। आंगन में उसके भांजे-भांजी खेल रहे थे। जिन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन सीमा ने दरवाजा नहीं खोला। मामी के द्वारा दरवाजा बंद कर लेने और दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी बच्चों ने तत्काल जाकर अपने मामा को दी। जिस पर सत्या दौड़ता हुआ घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुआ। तब तक सीमा ने फांसी लगा ली थी, जिसे उसने तत्काल नीचे उतारा। जिसके बाद 108 वाहन अस्पताल ले जाते समय सीमा की मौत हो गई।

सदमें में पति सत्या ने भी लगा ली फांसी

पत्नी के मौत के सदमे में सत्या ने देर रात अपने घर के पास ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी बड़ी बहन ने शव को फंदे पर झुलते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button