ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
खेल

न्यूजीलैंड के आगे दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी धराशायी, 95 रन पर ऑलआउट हुई दक्षिण अफ्रीका

तेज गेंदबाज मैच हेनरी के टेस्ट करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में सिर्फ 95 रन पर ही ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में शामिल किए गए मैट हेनरी ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को क्रीज पर पैर जमाने का मौका नहीं दिया और 7 विकेट झटककर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम को धराशाई कर दिया। मैट हेनरी ने 15 ओवर में 23 रन देते हुए 7 विकेट लगाये। इस दौरान उन्होंने 7 ओवर मेडन डाले। दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 49.2 ओवर में सिर्फ 95 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जुबैर हमजा ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया। वह लगभग दो साल बाद टीम में वापस लौटे हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन स्टंप तक 39 ओवर में 3 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं और पहली पारी में 21 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक नील वेगनर और हेनरी निकोल्स  क्रीज पर हैं।

Related Articles

Back to top button