ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
मनोरंजन

लाल सिंह चड्ढा में कैमियो रोल में नजर नहीं आएंगे सलमान खान

फिल्म लाल सिंह चड्ढा’ में तीनों ‘खान’ यानि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर एक साथ नजर आने वाले थे। लेकिन, अब खबर आ रही है कि सिल्वर स्क्रीन पर तीनों को एक साथ देखने का फैंस का सपना अभी पूरा नहीं होगा। पिछले 3 साल से यह बताया जा रहा था कि आमिर खान की इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। लेकिन, अब बताया जा रहा है कि सलमान ‘लाल सिंह चड्ढा’ का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उनके पास शूटिंग के लिए समय नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि ‘सुल्तान’ की शूटिंग के समय सलमान-आमिर के बीच कुछ अनबन हो गई थी। सलमान के दिल में अभी भी उसकी टीस है। यही वजह है कि वो आमिर के कहने के बावजूद इस फिल्म को टालते रहे। अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी कंप्लीट हो चुकी है और सलमान के पास अभी भी समय नहीं है, ऐसे में आमिर को फिल्म से उनका पार्ट काटने का फैसला करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, आमिर ने लाल सिंह चड्ढा में सलमान के लिए एक स्पेशल पार्ट रिजर्व किया था। हालांकि, रिलीज की डेट पास आने के साथ उन्होंने इसे पूरी तरह से काटने का फैसला किया है, जबकि कैमियो शूट करने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन सलमान की डेट मैच नहीं हुई। इसलिए अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।’

Related Articles

Back to top button