ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
खेल

तीसरे वनडे से पहले पंत का बयान, ‘इस तरह की क्रिकेट खेलकर मैच जीतना चाहता हूं’

पोर्ट ऑफ स्पेन : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का कहना है कि वह सकारात्मक क्रिकेट खेलकर भारत के लिए मैच जीतना चाहते हैं। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले कहा, ‘‘जाहिर तौर व्यक्तिगत रूप से मैं बड़े रन बनान चाहूंगा, लेकिन जब भी मैं पिच पर उतरता हूं मेरा ध्यान उस पर केंद्रित नहीं रहता। मैं बस सकारात्मक क्रिकेट खेलकर टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं। मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और मैं एक क्रिकेटर के रूप में लगातार बेहतर होना चाहता हूं।’’ पहले वनडे मैच के धुलने के बाद भारत ने दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया और डकवर्थ-लुइस नियम के 59 रनों से जीत दर्ज की। ड्रेसिंग रूम में माहौल के बारे में पंत ने कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम में सभी शांत हैं। हम सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हम अखिरी मैच जीतकर सीरीज का समापन करना चाहते हैं।’’विश्व कप में मौका मिलने के बाद से पंत भारत के लिए वनडे में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें इस पायदान पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की दमदार पारी खेली। पंत ने कहा, ‘‘हम मध्यक्रम के साथ प्रयोग नहीं कर रहे। हम बस टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। हर खिलाड़ी अपने पोजिशन को लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है क्योंकि टीम प्रबंधन उसे समर्थन दे रहा है।’’ वेस्टइंडीज में पिच की स्थिति पर पंत ने कहा, ‘‘विकेट धीमी छोर पर मौजूद है, विकेट फ्लैट नहीं है इसलिए आपका खुद को समय देना होगा और फिर रन बनाने होंगे।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button