ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

पश्चिम  बंगाल राज्यपाल ने ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी शेयर कर बोले जब चाहें राजभवन आ जाएं

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच अकसर तल्खी देखी जाती है। अब राज्यपाल ने ट्विटर पर एक पत्र शेयर किया है जो कि उन्होंने 15 फरवरी को ममता बनर्जी को लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री जब चाहें राजभवन में बात कर  सकती हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कहते हुए राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था कि वह सरकारी अधिकारियों को अपना नौकर समझते हैं। 31 जनवरी को उन्होंने राजभवन के ट्विटर अकाउंट को  ब्लॉक कर दिया और कहा कि उन्हें असंवैधानिक बयानों की वजह से ऐसा करना पड़ गया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राज्यपाल खुद को सबसे उच्च समझते हैं और सरकारी अधिकारियों को नौकर समझते हैं। इसके बाद धनखड़ ने भी कहा था कि ममता बनर्जी का यह कदम संविधान के खिलाफ है। यह सब तब हुआ जबकि गवर्नर ने बंगाल ग्लोबल समिट, मां कैंटीन, विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति, शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से संबंधित मुद्दे उठाए थे। गवर्नर ने लेटर शेयर करते हुए कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से निवेदन है कि उन्हें अगले सप्ताह जब भी सही लगे राजभवन आएं और बातचीत करें। एक संवैधानिक सरकार में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि लंबे समय से जो लंबित मुद्दे हैं उनपर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है जबकि लोकतांत्रिक सरकार में यह जरूरी है।

Related Articles

Back to top button