ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
उत्तरप्रदेश

अयोध्‍या एनएच पर खड़े कंटेनर से टकराई कार दंपती और उनके दो बच्चों समेत 6 की मौत

लखनऊ । लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सुबह नारायणपुर गांव के पास सड़क पर पहले से खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रही मारुति कार जा टकराई। इस दुर्घटना कार में सवार पति-पत्नी  उनके दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अयोध्या जिले की सीमा में पड़ने वाले रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे हयात नगर के रहने वाले 35 वर्षीय अजय, गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर साड़ी बनाने का काम करते थे। वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी सपना, 10 वर्षीय बेटे यश, 8 वर्षीय बेटे आयांश, 36 वर्षीय बड़े भाई आदर्श और गांव के ही 26 वर्षीय राम जनम के साथ मारुति कार से घर वापस आने के लिए निकले थे। कार में सवार अजय का परिवार हंसी-खुशी घर जा रहा था। अजय के बड़े भाई आदर्श ड्राइव‍ कर रहे थे। रात करीब 2:30 बजे इन लोगों की बात घर पर परिजनों से मोबाइल के जरिए बात भी हुई थी। लेकिन भोर में करीब तीन बजे उनकी कार नारायणपुर गांव के पास बने एक होटल के सामने पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button