ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
पंजाब

महिला का दुपट्टा पहिये में फसने से हुआ हादसा

लुधियाना : लाडोवाल बाईपास हाईवे पर गांव चाहड़ के पास वीरवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पति के साथ पीटर रेहड़े (माडीफाई रेहड़े) पर जा रही महिला का दुपट्टा पहिये में फंस गया जिस कारण उसका सिर धड़ से अलग हो गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। थाना लाडोवाल की पुलिस ने शव को सिविल अस्तपाल में पहुंचाया है। थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि 51 वर्षीय महिला शिंदर कौर कपूर सिंह गांव की रहने वाली थी। वह पति ज्ञान सिंह के साथ पीटर रेहड़े पर जूस बेचने का काम करती थी। दोनों गांवों में घूमकर जूस बेचते थे। वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों पीटर रेहड़े पर सवार होकर लाडोवाल से हंबड़ां की ओर जा रहे थे। शिंदर कौर पीछे बैठी थी। गांव चाहड़ के पास उसका दुपट्टा रेहड़े के पहिये में फंस गया। वह सड़क पर गिर गई और दुपट्टा फंसने से कारण झटके से उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

Related Articles

Back to top button