ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
मनोरंजन

कॉमेडी से भरपूर रहेगा ये वीकेंड, आपके मनोरंजन के लिए आज रिलीज हो रही हैं ये फिल्में व सीरीज

इस शुक्रवार ओटीटी पर फिल्म और वेब सीरीज का एक नया सेट रिलीज हो चुका है। इसमें बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की ‘बेस्टसेलर’ से लेकर एनर्जी स्टार रणवीर सिंह की ’83’ तक कई फिल्में और सीरीज शामिल है। ये शोज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडिया, जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुके हैं। यदि आप इस हफ्ते अपने दोस्तों के साथ बिंज वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो यहां दी गई सूची आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

होमकमिंगओटीटी प्लेटफॉर्म – सोनी लिवसौम्यजीत मजूमदार द्वारा निर्मित, ‘होमकमिंग’ एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सयानी गुप्ता, प्लाबित बोरठाकुर और तुषार पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी दोस्तों के एक समूह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने रिहर्सल स्थल पर सात साल बाद मिलते हैं। यहां आने के बाद उन्हें पता चलता है कि जिस रिहर्सल हॉल से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं, उस रिहर्सल हॉल को फाइव स्टार होटल में तब्दील किया जा रहा है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म – डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्सकबीर खान द्वारा निर्देशित, ’83’ एक स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल फिल्म है, जो नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार से डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5अक्किनेनी नागार्जुन और राम्या कृष्ण अभिनीत ‘बंगाराजू’ एक तेलुगु अलौकिक नाटक है। फिल्म की कहानी बंगाराजू और सत्यभामा के ईद-गिर्द घूमती है। जो आए तो अपने पोते को व्यवस्थित करने के लिए थे, लेकिन बाद में अपने पवित्र मंदिर के खजाने को बचाने में जुट जाते हैं। फिल्म शुक्रवार से जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म – अमेज़न प्राइम वीडियोअमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने वाली, बेस्टसेलर एक आगामी थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जिसका निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है। श्रुति हासन, मिथुन चक्रवर्ती और गौहर खान अभिनीत, ‘बेस्टसेलर’ एक अजीब दुनिया का चित्रण करती है जहां हर क्रिया के कई अर्थ होते हैं। यह सब कुछ तबाह कर देता है, जब दो अजनबियों की जिंदगी अचानक से टकरा जाती है, जब छिपे हुए उद्देश्य और महत्वाकांक्षाएं विनाशकारी हो जाती हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5हुमा कुरैशी और अवंतिका दासानी द्वारा अभिनीत, ‘मिथ्या’ एक डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर बेस्ड वेब सीरीज है। इस सीरीज के हर एपिसोड में चौंका देने वाले खुलासे होते हैं। यह शो शुक्रवार से जी5 पर स्ट्रीम होगा

Related Articles

Back to top button