ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

विदेश जा रहे शाह फैसल को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, कश्मीर में किया नजरबंद

दिल्ली: पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल काे पुलिस ने दिल्ली हवाईअड्डे पर हिरासत में लेकर वापस कश्मीर भेजा दिया हैं। जानकारी के अनुसार वह विदेश जा रहे थे। श्रीनगर पहुंचने पर उन्हें पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया। शाह फैसल काे अब घर में नजरबंद कर दिया हैं।

शाह फैसल ने कुछ दिन पहले ही बयान दिया था कि कश्मीरियों के पास अब दाे ही रास्ते हैं, या ताे वह कठपुतली बने या अलगाववादी, इसके अलावा उनके पास काेई रास्ता नहीं हैं। इसके अलावा शाह फैसल ने ईद-उल-अजहा के मौके पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कश्मीर में ईद नहीं है। पूरी दुनिया में कश्मीर के लोग अपनी जमीन के गलत तरीके से भारत में शामिल होने से रो रहे हैं। हमारे यहां तब तक ईद नहीं होगी, जब तक 1947 से मिला विशेष राज्य का दर्जा हमें वापस नहीं किया जाएगा।

गौतलाब हैं, कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से ही शाह फैसल केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहा हैं। शाह ने कहा था कि कश्मीर में खौफ और भय का माहौल है, यहां पर सभी का दिल टूट रहा है। उन्हाेंने कहा था कि राजनीतिक अधिकारों को दोबारा पाने के लिए कश्मीर को लंबे, निरंतर और अहिंसक राजनीतिक आंदोलन की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button