ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में ग्रेनेड हमला, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

श्रीनगर : श्रीनगर के नौहाट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में आज शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। गनिमत यह रही कि ग्रेनेड निशाने पर न फटकर सुरक्षाबलों से कुछ दूरी पर जाकर फटा। फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमले के तुरंत बाद ही हमलावर लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए जबकि सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी करना शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ख्वाजा बाजार में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों की भीड़ का फायदा उठाते हुए हमलावर वहां से भाग निकलने में सफल रहे। हालांकि सूचना मिलते ही एसओजी, सेना व सीआरपीएफ का संयुक्त दल कुछ ही समय में वहां पहुंच गया। हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

ग्रेनेड हमले के बाद पूरे बाजार को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड निशाने पर नहीं लगने की वजह से बाजार में मौजूद पुलिस व सीआरपीएफ जवान बाल-बाल बच गए। ग्रेनेड कुछ दुकानों के पास जाकर फटा, जिसकी वजह से दो दुकानों को क्षति पहुंची है। सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर ली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले आतंकियों की पहचान की जा सके।

आपको बता दें कि पिछले 20 घंटों केे भीतर सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया यह दूसरा ग्रेनेड हमला है। इससे पहले कुछ आतंकवादियों ने गत वीरवार शाम को शोपियां के किगाम इलाके में सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। यह ग्रेनेड भी निशाने पर न फटकर वाहन से कुछ दूरी पर फटा। हमले केे तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश केे लिए अभियान चलाया परंतु आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से फरार हो गए। लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट ने शोपियां ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Related Articles

Back to top button