ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
लाइफ स्टाइल

कामकाजी महिलाओं को सरकार देती है यह स्पेशल सुविधा, ये है इस स्कीम का लाभ लेने की प्रक्रिया

Hostel Scheme: आपको बता दें कि कामकाजी महिला छात्रावास योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा देती है जो काम के चलते अपने शहर से बाहर किसी और शहर में रहती है.

Working Women Hostel Scheme: सरकार महिलाओं को समाज में आगे लाने के लिए कई तरह की योजानाएं (Government Schemes for Women) चलाती है. बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई और शादी तक के खर्चे तक के लिए सरकार बहुत सी स्कीम राज्य और केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा चलाई जाती है. बदलते समय के साथ महिलाएं भी काफी आगे आ रही है. वह पढ़ लिखकर नौकरी कर रही हैं. लेकिन, नौकरी के दौरान कई बार महिलाओं को अपना घर छोड़कर किसी दूसरे शहर में जाकर रहना पड़ता है. ऐसे में कई उन्हें किसी दूसरे शहर में सुरक्षित रहने की जगह ढूढ़ने में बहुत परेशानी होती है. ऐसे में सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रावास देने की योजना (Hostel Scheme for Woman) शुरू की है.

इस योजना के तहत सरकार कामकाजी महिलाओं को गांव, कसवा, शहर और बड़े शहरों में रहने के लिए हॉस्टल की सुविधाएं देती है. इसके लिए सरकार कई तरह के बिल्डिंग्स की निर्माण करवा रही है जिससे महिलाएं बिना किसी परेशानी के दूसरे शहर में भी जाकर नौकरी कर सकें. कामकाजी महिला छात्रावास योजना को केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी चलाया जाता है. तो चलिए हम आपको कामकाजी महिला छात्रावास योजना (Working Women Hostel Scheme) के बारे में बताते है-

कामकाजी महिला छात्रावास योजना क्या है?महलाओं को नौकरी करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए सरकार कामकाजी महिला छात्रावास योजना लेकर आई है. इस योजना के तहत दूसरे शहर में रहकर काम करने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा हॉस्टल की सुविधा दी जाती है. इस हॉस्टल में महिलाएं सुरक्षित रहकर अपने काम को आसानी से कर सकती है.

इन महिलाओं को मिलता है इस योजना का लाभआपको बता दें कि कामकाजी महिला छात्रावास योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा देती है जो काम के चलते अपने शहर से बाहर किसी और शहर में रहती है. यह हॉस्टल सिंगल (Single Women), तलाकशुदा, कामकाजी या विधवा महिलाओं (Widow Women) को दिया जाता है. इसके अलावा शादीशुदा महिला को उसके काम के आधार पर भी आवेदन करने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही वह महिलाएं केवल आवेदन कर सकती है जिनकी सैलरी 50,000 रुपये से कम है. वहीं महिला की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए.

आवेदन के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स-इस योजना में आवेदन के लिए आपको आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), पासपोर्ट (Passport) आदि की फोटोकॉपी (Photocopy) चाहिए होगी. इसके साथ ही आप जहां काम करती हैं, वहां के आईडी कार्ड (ID Card) की जरूरत भी आपको पड़ेगी. इसके साथ ही आपके ऑफिस और आपका मोबाइल नंबर (Mobile Number) की जरूरत भी पड़ेगी.

Related Articles

Back to top button