ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
उत्तरप्रदेश

अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बोले, ‘परिवारवाला ही परिवारों का दर्द समझ सकता है’

जालौन| समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि परिवारवाला ही परिवारों का दर्द समझ सकता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन जालौन के माधौगढ़ की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा। परिवारवाद का आरोप लगा रहे भाजपा नेताओं पर अखिलेश ने पलटवार किया और कहा है कि परिवारवाला ही परिवारों का दर्द समझ सकता है। उन्होंने महंगाई, विकास और नोटबंदी पर भाजपा को घेरा और कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के रुझान के बाद गर्मी निकालने की बात कहने वाले ठंडे पड़ गए हैं।

उन्होंने कहा, बाबा का पसंदीदा जानवर कितनों की जान ले रहा है। गोशाला के नाम पर करोड़ों रुपये जाने कहां चले गए। चुनाव के पहले बीजेपी के लोग घर घर प्रचार कर रहे थे और थूक लगाकर पर्चा बांट रहे थे। जब भाजपा वाले वोट मांगने गरीबों के घर पहुंचे तो गरीबों ने लाल रंग के खाली सिलिंडर दिखा दिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के बाद जो लोग गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, वे ठंडे पड़ गए हैं। कहा, पांच साल में क्या मिला, बुंदेलखंड के लोगों के साथ धोखा हुआ है। बाबा मुख्यमंत्री ने न जाने क्या क्या कहा, पर आप बताओ बुंदेलखंड के साथियों क्या मिला। ये सरकार एमएसपी भी लागू नहीं कर पाई, जब किसान खाद लेने गए तो उसमें 5 किलो की चोरी हो गई। नोदबंदी में गरीबों का पैसा बैंक में जमा कर लिया गया, उसमें भी चोरी हो गई। उद्योगपति पैसा लेकर भाग गए, जो उद्योगपति पैसा लेकर भागे बताओ वे कहां के हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में यह पार्टी गरीबों को न दवा दे पाई और न ऑक्सीजन। याद कीजिए जब लाकडाउन में लोग पैदल चल रहे थे और जबकि इस पार्टी ने किसी परिवार की मदद नहीं की। परिवारवाद का आरोप लगाने वाली पार्टी को बताओ, एक परिवार वाला ही परिवार का दर्द समझ सकता है।

Related Articles

Back to top button