ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
छत्तीसगढ़

एसएसपी ने महिला थाना एवं रक्षा टीम के साथ ली संयुक्त समीक्षा बैठक

बिलासपुर । बिलासपुर की अति संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा आज कार्यालय ढ्ढष्ट्रङ्ख महिला थाना एवं रक्षा टीम की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को अति संवेदनशीलता एवं तत्काल निकाल करने के लिए ढ्ढष्ट्रङ्ख प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को निर्देशित किया । सभी थानों की मीटिंग लेकर महिला संबंधी अपराधो का तत्काल निकल करने एवं महिला संबंधी शिकायतो को गंभीरता से लेने निर्देशित किया । पुलिस मुख्यालय द्वरा महिला संबंधी अपराधों की मॉनिटरिंग गूगल स्प्रेडशीट के माध्यम से की जाती है । जिसे ढ्ढष्ट्रङ्ख द्वारा अपडेट किया जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा गूगल स्प्रेडशीट का भी अवलोकन किया गया और उसे अपडेट रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला थाने में प्राप्त महिला शिकायतों में कॉउंसलिंग एवं अपराध कायमी की समीक्षा की गई एवं फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया। रक्षा टीम द्वारा शहर में सतत पेट्रोलिंग एवं स्कूल कॉलेजों में जाकर जागरूकता अभियान भी चलाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम प्रतिवेदन भेजने और काम नहीं करने वालों को कड़े निर्देश देने कहा गया। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजू चेलक रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button