ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में जनजातीय गौरव दिवस के मंच पर गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने प्रशासन को सुनाई खरी-खखरी

एमसीबी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले के केल्हारी में एक भव्य जिला स्तरीय शासकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान उस वक्त राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया, जब मंच से ही जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अपनी तीखी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की मौजूदगी में उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों को कम आंकने पर भड़कीं महिला नेत्री

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय भरतपुर सोनहत क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह विशेष रूप से मौजूद थीं। तमाम बड़े दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था के रवैये पर कड़ा एेतराज जताया। उन्होंने बेहद तल्ख तेवर अपनाते हुए मंच से सवाल किया कि क्या शासन-प्रशासन ने जनता द्वारा चुनकर आए जनप्रतिनिधियों को बेवकूफ समझ रखा है।

अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार ने किया बीच-बचाव, समझाने की कोशिश के बावजूद शांत नहीं हुईं सदस्य

मंच पर माहौल गर्माता देख और बढ़ती तल्खी को भांपते हुए अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने आगे आकर जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह को शांत कराने का प्रयास किया, ताकि कार्यक्रम की गरिमा बनी रहे। हालांकि, इसके बावजूद अनीता सिंह का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अपनी बेबाक नाराजगी खुलकर जाहिर करती रहीं।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने साय सरकार पर बोला हमला, जनप्रतिनिधियों के अपमान का लगाया गंभीर आरोप

समारोह के मंच पर सामने आए इस तीखे विरोध और हंगामे के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई। प्रदेश के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस घटना को लेकर मौजूदा विष्णु देव साय सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के वास्तविक सम्मान और आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि जनजातीय गौरव दिवस जैसे पावन और महत्वपूर्ण आयोजन में भी यदि जनता के वोटों से चुनकर आए प्रतिनिधियों को उचित मान-सम्मान नहीं मिल रहा है, तो यह बेहद चिंताजनक विषय है।

गौरव दिवस के मुख्य आयोजन से ज्यादा प्रशासनिक विरोध और राजनीतिक हमलों की चर्चा

केल्हारी में आयोजित हुआ यह जनजातीय गौरव दिवस समारोह अपनी सांस्कृतिक और वैचारिक गरिमा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य की नाराजगी और विपक्षी नेताओं के राजनीतिक बयानों के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है। प्रशासनिक अमले के सामने जनप्रतिनिधियों के इस तरह मुखर होने से स्थानीय राजनीति में सुगबुगाहट काफी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button