ब्रेकिंग
BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने...
देश

रोड हादसे में बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत

 बिहार  |  थाना क्षेत्र के चन्नो मोड़ गुल्ली यादव के दुकान के सामने एकचारी महगामा पथ में बुद्धबार को सड़क दुर्घटना में रानीदियारा पंचायत के वार्ड नंबर 16 टपुआ दियारा के राधे मंडल का 24 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक एवं शव को उठाकर थाना लेते गया है। पुलिस ने घटना स्थल के पास स्थित ट्रैक्टर के ट्राली को भी जप्त कर ले गया है। दुर्घटना कैसे हुई है यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

टपुआ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नवनीत बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। दो भाई में यह बड़ा था। मां का पहले ही देहांत हो चुका है। छोटा भाई आनन्द कुमार रसलपुर थाना गया है। घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। परिजनो के रोने विलखने से स्थिति ह्रदय विदारक बनी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि नवनीत पढ़ने में काफी तेज था।

स्‍थानीय लोगों ने बताया की युवक लाल रंग की फैसन प्रो बाइक से सनोखर के तरफ से तेज गति से एकचारी के तरफ आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव लेकर चली गई।

Related Articles

Back to top button