CM योगी का आज बाराबंकी को देंगे कई योजनाओं की सौगात, प्रशासन की तैयारियां पूरी

बाराबंकी: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज बाराबंकी (Barabanki) दौरे पर हैं। जहां सीएम बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रमों में 82 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 155 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जैदपुर विधानसभा (zaidpur assembly) में युगनिर्माण इंटर कॉलेज, हरख मैदान में गुरुवार सुबह 11.25 पर और सदर विधान सभा में शहर के जीआईसी आडोटोरियम (GIC Auditorium) में दोपहर 1:20 पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं लगातार हो रही बारिश और आंधी तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल मैदान में जलभराव के चलते प्रशासन जद्दोजहद में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का रंग फीका पड़ सकता है। वहीं बारिश के चलते कार्यक्रम में भीड़ जुटाना चुनौती साबित हो सकता है। सीएम योगी सवा सौ करोड़ से अधिक लागत के विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम तकरीबन 400 प्रोजेक्टों की सौगात देंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रसाशन मुस्तैद है।





