ब्रेकिंग
कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम...
मनोरंजन

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश का निधन

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश का शनिवार को निधन हो गया है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता राजेश को 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज करीब 2.30 बजे उनका निधन हो गया। राजेश 89 साल के थे। किडनी खराब होने और उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे राजेश का इलाज बेंगलुरू के अस्पताल में किया जा रहा था। अभिनेता राजेश का जन्म बंगलूरू में हुआ था। उनका असली नाम मुनि चौडप्पा है। उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ कम उम्र में ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। उनका स्टेज नाम विद्या सागर था। राजेश ने अपनी खुद की थिएटर मंडली बनाई जिसका नाम शक्ति ड्रामा बोर्ड है। विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर रानी चेन्नम्मा उनके कुछ लोकप्रिय नाटक में से एक रहे। 9 फरवरी को जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Related Articles

Back to top button