ब्रेकिंग
कुश्ती के अखाड़े से नशे के काले कारोबार तक: भगोड़ा राष्ट्रीय पहलवान अमित श्योराण गिरफ्तार, 6 गंभीर क... अंबाला के नारायणगढ़ मॉडल स्कूल में विवाद: 10वीं के 39 छात्रों को कंपार्टमेंट आते ही स्कूल से निकाला जंतर-मंतर पर छात्र की आंख में पैलेट गन लगने का मामला: FIR की मांग को लेकर हांसी सिटी थाने पर कांग्रे... रेवाड़ी हंस नगर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन: गैस पाइपलाइन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, ... बहादुरगढ़ में युवक से बर्बरता और मकान में आगजनी: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, बाजार में निकाला पैदल... रेवाड़ी में सनसनीखेज वारदात: छात्रों के विवाद में कार से कुचलकर 2 युवकों की हत्या, इलाके में तनाव; C... दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में भारी आक्रोश, सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' बताने पर छिड़ा विवाद दिल्ली का कैब ड्राइवर निकला हिसार कोर्ट का शूटर: विनोद पानू हत्याकांड में आरोपी 3 दिन के रिमांड पर, ... हिसार में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, भिवानी निवासी महिला और युवक की दर्द... लातेहार में भारी बारिश से कुसुमटांड़ डैम टूटा: कई एकड़ फसल बर्बाद, खेतों में बालू भरने से किसानों पर...
देश

प्रधानमंत्री मोदी से उनके घर पर मिलने पहुंचा अफगान हिंदू-सिखों का जत्था, PM को पहनाया अफगानी साफा

अफगानिस्तान से सिखों और हिंदुओं के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की। भारत में बड़ी संख्या में अफगान सिख और हिंदू रहते हैं और हाल में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता हथियाने के बाद भारत सरकार ने उनमें से अनेक को वहां से निकाला था। अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेलने वाले अल्पसंख्यकों के प्रति मोदी सरकार ने कई बार अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

प्रधानमंत्री मोदी जिस आत्मीयता से अफगानिस्तानी अल्पसंख्यक प्रतिनिधिमंडल से मिले, उसे देखकर वो भावुक हो उठे।  अफगानिस्तान संकट के समय भारत ने वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रतिनिधिमंडल ने इसके लिए मोदी सरकार का आभार माना।  यहां इन लोगों ने पीएम को अफगानी साफा पहनाया और उन्हें भेंट भी दी।

पीएम से मुलाकात करने वाले लोगों में गुलजीत सिंह, हरभजन सिंह, डॉ. रघुनाथ कोचर अफगान मूल के भारतीय व्यवसायी बंसरी लाल अरेन्दे शामिल थे। इनका पिछले साल की शुरुआत में अफगानिस्तान में अपहरण कर लिया गया था। बैठक में ज्यादातर अफगान मूल के ऐसे हिंदू और सिख शामिल हुए, जो पिछले 2 दशकों में भारत आए हैं. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें हाल ही में अफगानिस्तान से लाया गया है। अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने PM मोदी को स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button