ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

कोरोना से शिक्षण संस्थानों पर लटके ताले, दिल्ली-NCR समेत इन 13 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों के बाहर तक लोगों की भीड़ है। हर दिन के साथ कोविड के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, देश में वैक्सीन मौजूद है, लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर मास्क, हाथ धोना व दूरी बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। वहीं, कोरोना से लोगों के व्यापार पर भारी चोट पहुंची है, उसी के साथ बच्चों की पढ़ाई को भी नुकसान पहुंचा है। देश में एक बार फिर से शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं का समय है, लेकिन राज्य सरकारों ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए हैं। देश में दिल्ली एनसीआर के स्कूलों व कॉलेज समेत कुल 13 राज्यों में शिक्षण संस्थानों पर ताले लग गए हैं। हाल ही में यूपी में क्लास 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए।

स्कूल बंद, लेकिन तय समय पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं

बताते चले कि उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होंगी। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, सभी कक्षाओं के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद के आदेश जारी किए गए।

मध्यप्रदेश में टाली जा सकती हैं परीक्षाएं

मध्यप्रदेश में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 15 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके अलावा सात जिलों में 12वीं कक्षा तक स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं भी टाली जा सकती हैं।

इन राज्यों में भी बंद

तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और जम्मू में भी स्कूलों को बंद कर दिया है। तमिलनाडु में तो कक्षा 1 से 9वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 9 मार्च 2021 से ही बंद कर दिया गया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में 22 मार्च से स्कूल बंद हैं और वह कब खोले जाएंगे, यह साफ नहीं है। इसके अलावा जम्मू में 5 अप्रैल से कक्षा 1 से 9वीं तक से सभी स्कूलों को दो सप्ताह तक बंद कर दिया गया है। यहां 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

यहां भी बंद हुए स्कूल

पुडुचेरी में क्लास एक से आठवीं तक के सभी स्कूल 22 मार्च से बंद हैं। गुजरात में भी अगले आदेश तक पहली कक्षा से 9वीं तक से सभी स्कूल को बंद रखने के निर्देश। इधर देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को छोड़कर सभी के लिए स्कूल बंद हैं।

बिहार में कब तक बंद?

बिहार में सभी सरकारी-निजी स्कूल, कालेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 18 अप्रैल तक बंद हैं। इसके अलावा मिजोरम में कक्षा आठ और इससे नीचे की क्लासों के छात्रों के लिए स्कूल बंद हैं। बता दें कि मिजोरम में 9 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए नर्सरी से 12वीं तक के लिए चार मई को नए स्कूल खोलने के प्रस्ताव को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। वहीं, राजस्थान में कक्षा 1 से 9वीं तक से सभी स्कूल 19 अप्रैल 2021 तक बंद हैं। हरियाणा में भी 30 अप्रैल तक स्कूलों को बंद रखा गया है।

Related Articles

Back to top button