ब्रेकिंग
Chhindwara Congress Worker Assault: छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता के अपहरण और मारपीट पर गरमाई सि... राहत मंजिल में ठहरे थे बापू, बेनजीर ग्राउंड पर हुई थी ऐतिहासिक जनसभा और प्रार्थना Nana Patekar Memories: भोपाल में नाना पाटेकर से जुड़े संस्मरण, श्रीराम तिवारी ने बताए 30 साल पुराने ... Dhar Pickleball Players Success: केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धार के 4 खिलाड़ियों ने जी... Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस...
देश

भारत में आ सकती है तीसरी कोरोना वैक्सीन, ‘स्पूतनिक V’ के लिए एक्सपर्ट कमिटी की बैठक आज

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए तीसरे कोरोना वैक्सीन के आने की संभावना बन गई है। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के लिए कम पड़े वैक्सीन के स्टॉक को देखते हुए एक्सपर्ट कमिटी सोमवार को  स्पूतनिक  V (Sputnik V) के इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर बैठक करेगी। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत जनवरी माह में हो गई और अब तक  कुल 10,45,28,565 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

बता दें कि अभी देश में दो कोविड-19 वैक्सीन विकसित किए गए हैं। इनमें से एक कोविशील्ड है और दूसरा कोवैक्सीन। साथ ही वहीं इस साल की तीसरी तिमाही के अंत तक पांच और वैक्सीन आने की खबर है। इनमें स्पूतनिक V, बायोलॉजिकल ई द्वारा विकसित  जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन, सीरम इंडिया की  नोवावैक्स वैक्सीन, जायडस कैडिला वैक्सीन और भारत बायोटेक की इंट्रानसल वैक्सीन है।

हाल में ही भारत में स्पूतनिक V वैक्सीन के उत्पादन के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) और हैदराबाद स्थित विरचो बायोटेक के बीच एक समझौता किया गया। दोनों की ओर से इसे लेकर एक संयुक्त बयान में बताया गया कि 2021 की दूसरी तिमाही में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का काम पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद वैक्सीन का कमर्शियल उत्पादन शुरू हो जाएगा। बता दें कि इनके बयान के अनुसार स्पूतनिक 91.6 फीसद प्रभावी है।

दरअसल महाराष्ट्र, दिल्ली छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी है। हालांकि प्रशासन की ओर से सख्ती और  एहतियात भरे  कदम उठाए जा रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन से लेकर नाइट कर्फ्यू समेत अनेकों पाबंदियों की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में रविवार को 1,68,912 नए कोविड-19 के मामले आए और 904 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं अभी देश में कुल 12,01,009 सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

Back to top button