ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

सुप्रीम कोर्ट के अनेेकों स्टाफ हुए कोरोना संक्रमित, 9 माह बाद दोबारा अपने घरों से सुनवाई करेंगे जज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के अनेकों कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण की चपेट में हैं। फिर से संक्रमण के इतने अधिक मामलों के मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सोमवार को अपने-अपने घरों से मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके मद्देनजर संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कोर्ट रूम सहित पूरे कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है इसलिए आज सभी बेंच निर्धारित समय से एक घंटा देरी से अपना काम शुरू करेंगी। इसके तहत सुबह के 10.30 बजे से बैठने बाली जजों की बेंच सुबह के 11.30 से बैठेगी  और जो बेंच सुबह के 11 बजे से बैठने वाली थी वह दोपहर 12 बजे से अपना काम शुरू करेगी।

कोर्ट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अशोक भूषण की स्पेशल बेंच सुबह 10.30 बजे से अपना काम शुरू करने वाली थी जो एक घंटा देर से अपना काम शुरू करेगी।  इसके अलावा मामलों का फिजिकल (भौतिक) मेंसन फिलहाल निलंबित कर दिया गया है, हालांकि वर्चुअल माध्यम से मेन्सनिंग जारी रहेगा।

देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन के स्टॉक खत्म होने की बात सामने आई है। हालांकि सरकार की ओर से भारत में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्पूतनिक V (Sputnik V) समेत इस साल की तीसरी तिमाही के अंत तक पांच और वैक्सीन के लाने पर विचार किया जा रहा है। इनमें स्पूतनिक V, बायोलॉजिकल ई द्वारा विकसित जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन, सीरम इंडिया की नोवावैक्स वैक्सीन, जायडस कैडिला वैक्सीन और भारत बायोटेक की इंट्रानसल वैक्सीन है।

कोविड-19 संक्रमण के दूसरी लहर के चपेट में पूरा देश है। यहां हर रोज आने वाले संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार चला गया है। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 1,33,58,805 हो गई है।  सरकार की ओर से हालात को नियंत्रण में लेने के लिए वीकेंड लॉकडाउन से लेकर नाइट कर्फ्यू समेत कई पाबंदियां लागू की जा रही है।

Related Articles

Back to top button