ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

2023 में IOC सत्र की मेजबानी करेगा भारत, 40 साल बाद मिला मौका

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने शनिवार को अगले साल मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी का अधिकार भारत को सौंपा है 40 साल बाद यह मौका आया है जब भारत को इसकी मेजबानी हासिल हुई है समिति में भारत की प्रतिनिधि नीता अंबानी ने इसे देश की ओलिंपिक महत्वाकांक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया भारत 1983 के बाद पहली बार सत्र की मेजबानी करेगा सत्र का आयोजन नए और आधुनिक जियो विश्व कन्वेंशन सेंटर में होगा भारत को इस प्रक्रिया के दौरान वोटिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों से अपनी बोली के पक्ष में एतिहासिक 99 प्रतिशत वोट मिले बीजिंग में हुए सत्र के दौरान 75 सदस्यों ने भारत की दावेदारी का समर्थन किया आईओसी सत्र आईओसी के सदस्यों की वार्षिक बैठक होती है जिसमें 101 वोटिंग सदस्य और 45 मानद सदस्य शामिल हैं

सत्र के दौरान वैश्विक ओलिंपिक अभियान की अहम गतिविधियों पर चर्चा और फैसला किया जाता है जिसमें ओलिंपिक चार्टर में संशोधन या इसे अपनाना, आईओसी सदस्यों तथा पदाधिकारियों का चुनाव और ओलिंपिक के मेजबान शहर का चुनाव भी शामिल है भारत से आईओसी सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला नीता ने कहा,‘ओलिंपिक अभियन 40 साल के इंतजार के बाद भारत वापस आ गया है मैं 2023 में मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति की वास्तव में आभारी हूं’ उन्होंने कहा, ‘यह भारत की ओलिंपिक महत्वाकांक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और भारतीय खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा

Related Articles

Back to top button