ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
देश

तमिलनाडु पहुंचा ‘हिजाब’ मामला, भाजपा ने मुस्लिम महिला को रोका, डीएमके ने की कार्रवाई की मांग

तमिलनाडु में मदुरै के निकट एक मतदान केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक एजेंट और अन्य के बीच उस वक्त कहासुनी हो गयी जब एजेंट ने हिजाब पहनी महिला मतदाता को लेकर आपत्ति जताई। जिसके चलते भाजपा के एजेंट को बूथ के बाहर कर दिया गया।

राज्य के सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने मुस्लिम महिला का विरोध करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता की निंदा की और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी की सांसद और महिला शाखा की सचिव कनिमोई ने एक ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ तमिलनाडु में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामला तब शुरू हुआ, जब हिजाब पहनी महिला शहरी निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए मेलूर पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ता ,जिसके पास मतदाता सूची थी, ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि वह उसकी पहचान नहीं कर पा रहा है। उसने कथित तौर पर दावा किया कि सूची में और पहचान पत्र की तस्वीर में अंतर था। विवाद पर मतदान अधिकारियों ने कहा कि महिला की पहचान उसके मतदाता पहचान पत्र के आधार पर की गई है और उसका चेहरा ढंका नहीं था।

भाजपा के एजेंट के आरोप पर एक अधिकारी ने कहा कि नियमों के अनुसार ही महिला की पहचान सत्यापित की गई और उसे ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। द्रमुक और अन्नाद्रमुक तथा अन्य पार्टियों के एजेंट ने भाजपा के एजेंट की आपत्तियों का विरोध किया और कहा कि इसका कोई आधार ही नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता की पुलिसकर्मियों से भी बहस हुई।

चिल्ला कर बात करने पर एक महिला अधिकारी ने उसे मतदान केन्द्र से बाहर जाने को कहा। काफी कहासुनी के बाद भाजपा कार्यकर्ता वहां से बाहर गया और हिजाब पहने महिला ने अपना वोट डालने के बाद वहां से प्रस्थान किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक हुआ है।

Related Articles

Back to top button