ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक सिख और हिंदू प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर अफगानिस्तान के सिख-हिंदू प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सिख धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। ये मुलाकात पीएम आवास पर हुई थी।

दरअसल, पिछले साल अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा देश पर कब्जा करने के बाद से सिख-हिंदू समाज के लोग अफगानिस्तान में उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर सिख समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। इस दौरान पीएम मोदी ने नामधारी संप्रदाय के एक आध्यात्मिक नेता उदय सिंह के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, संत समाज और सिख समुदाय की प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात हुई। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि सिख समुदाय की इन सम्मानित हस्तियों ने केंद्र सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा साझा की गई बैठक के एक वीडियो में सिख प्रतिनिधि, पीएम मोदी को ‘कृपाण’ उपहार में देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button