ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
उत्तरप्रदेश

चौथे चरण के वोट से पहले बांदा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी

बांदा। यूपी में 23 फरवरी को चौथे चरण के लिए वोट डलने हैं। इस बीच बांदा पुलिस ने एक बड़ी हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। जहां 31 तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने चार हार्डकोर क्रिमिनल भी गिरफ्तार किए हैं। सभी आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने का काम करते थे। एसपी अभिनंदन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम ने तिंदवारी पुलिस के साथ छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में हथियार कारतूस बरामद किए हैं। मामला बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदा गांव का है। जहां लंबे समय से अवैध हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में बड़ी तादाद में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे और अवैध हथियारों को विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जाना था। बांदा पुलिस विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान  के बाद से अपराध तथा अपराधियों पर लगाम के लिए कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से अवैध असला फैक्ट्री संचालित हो रही है और भारी मात्रा में अवैध असले बनाकर उनकी सप्लाई की जानी है। जिसके बाद एसओजी टीम ने पूरे मामले में तिंदवारी पुलिस की मदद से छापेमारी करते हुए 31 हथियार बरामद किए हैं। जिसमें से 24 तमंचे बने हुए हैं और 7 तमंचे अधबने हैं। हथियार बनाने वाले और सप्लाई करने वाले 4 लोगों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर ऑर्डर कर सीमा से लगे मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, सतना और फतेहपुर इन सब जनपदों में सप्लाई जाती थी। पुलिस का कहना है कि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि किस पार्टी के लिए यह प्रयोग हो रहा था यह जांच के दौरान ही कंफर्म हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button