ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
राजस्थान

जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज

जयपुर (राजस्थान): राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील मामला उजागर हुआ है। भारत सरकार के अधीन पंजीकृत प्रमुख डीप-टेक रोबोट निर्माण संस्थान ‘क्लब फर्स्ट रोबोटिक प्राइवेट लिमिटेड’ के मार्केटिंग ऑफिसर पर सीक्रेट रोबोटिक कोडिंग, रक्षा उपकरण और अति-संवेदनशील तकनीक चुराने का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक (डायरेक्टर) भुवनेश मिश्रा की शिकायत पर अदालत के हस्तक्षेप के उपरांत शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहनलाल चौधरी, रोहित सोलंकी, देवेश उपाध्याय तथा विकास के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की है।

📡 LiDAR सेंसर, UGV पार्ट्स व सर्विलांस तकनीक की सीक्रेट कोडिंग की गई लीक

दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कंपनी की प्रयोगशाला से LiDAR सेंसर, अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल्स (UGV) के कलपुर्जे और उन्नत कैमरा मॉड्यूल (MK15 रिमोट) जैसे बहुमूल्य एवं गोपनीय उपकरण अवैध रूप से हटाए।

उल्लेखनीय है कि UGV और LiDAR तकनीक का प्रयोग भारतीय रक्षा क्षेत्र (Defense Sector), ड्रोन तकनीक, सीमा सुरक्षा, सर्विलांस तथा एडवांस्ड रोबोटिक्स निर्माण में व्यापक पैमाने पर किया जाता है। आरोप है कि इन अति-संवेदनशील उपकरणों की बनावट और रोबोट कोडिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारियों को अन्य अनाधिकृत आरोपियों के साथ साझा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सात गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

📄 फर्जी लेटरहेड से पेमेंट पर्सनल अकाउंट में कराया ट्रांसफर, सरकारी टेंडर हड़पने का प्रयास

जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी मोहनलाल ने कंपनी के देनदारों व ग्राहकों से सीधे संपर्क साधने हेतु संस्थान का फर्जी लेटरहेड तथा फर्जी कोटेशन तैयार किए।

उसने कंपनी की बकाया भुगतानों की भारी-भरकम राशि अपने निजी बैंक खातों में धोखाधड़ी से ट्रांसफर करवा ली। इतना ही नहीं, कंपनी के कूटरचित (Fake) दस्तावेज जमा करके राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (DLB जयपुर) से टेंडर हासिल करने की भी गैर-कानूनी कोशिश की गई। कंपनी का ऑफिशियल सिम कार्ड पुनः एक्टिवेट कराने पर व्हाट्सएप चैट तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों से इस पूरे आपराधिक षड्यंत्र की परतें खुलीं।

💻 ‘मॉन्स्टर ट्रक’ की गोपनीय तकनीक लीक, डिफेंस क्लाइंट्स का डेटा लेकर फरार हुआ आरोपी

प्राप्त विवरणों के अनुसार, मुख्य आरोपी ने ‘मॉन्स्टर ट्रक’ के विशेष पहियों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ी गोपनीय डिजाइन्स को रोहित सोलंकी व अन्य सहयोगियों के साथ साझा किया था।

‘क्लब फर्स्ट रोबोटिक’ के डायरेक्टर भुवनेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मोहनलाल के पास कंपनी का अधिकृत लैपटॉप तथा मोबाइल फोन उपलब्ध था। उक्त लैपटॉप में देश के रक्षा क्षेत्र (Defense) से जुड़े क्लाइंट्स और एडवांस्ड रोबोट खरीदने वाली राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों का अत्यंत गोपनीय डेटा सुरक्षित था, जिसे लेकर आरोपी बिना किसी सूचना के अचानक फरार हो गया।

🔍 संवेदनशील मामले की सघन जांच जारी, जल्द होगा संपूर्ण षड्यंत्र का पर्दाफाश: DCP राजर्षि राज वर्मा

इस पूरे सनसनीखेज प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट करते हुए जयपुर डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम द्वारा पूरे प्रकरण की सघन वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच की जा रही है। कंपनी प्रबंधन द्वारा लगाए गए सभी गंभीर आरोपों और संदिग्धों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल जारी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि शीघ्र ही इस आपराधिक नेटवर्क के सभी मोहरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button