ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

Punjab Election 2022 LIVE Update:- बूथ कैप्चरिंग मामला आया सामने

जालंधर : पंजाब में 16वीं विधानसभा का दौर शुरू हो गया है। पंजाब की 117 सीटों के लिए योग्य उम्मीदवारों को चुनने के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार सियासी दलों का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। जनता खामोश है इसलिए इस बात का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि किस पार्टी के हाथ पंजाब की बागडोर होगी। राजनीतिक दलों के आपसी मतभेद किसी से छिपे नहीं है इसी के चलते कई पुराने गठबंधन टूटे हैं वहीँ कई नई पार्टियों ने एक दूसरे का हाथ थामा है। आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़े थे। इस बार शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन टूट चूका है। शिरोमणि अकाली दल बसपा के साथ मिल कर मैदान में उतर रहा है। वहीँ भाजपा ने पंजाब लोक कांग्रेस व अकाली दल संयुक्त के साथ गठजोड़ किया है। इस विधानसभा चुनाव में दिलचस्प बात यह भी है कि कई राजनीतिक दल पहली बार मैदान में उतर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस व किसान संगठन द्वारा बनाई गई पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा भी अपना ज़ोर दिखा रही है। अब देखना यह होगा कि बाजी कौन मार कर ले जाता है।

LIVE UPDATE:-

दोपहर 12 बजे तक मतदान

आदमपुर—-16.06%
जालंधर छावनी—16.4%
जालंधर सेंट्रल-16%
जालंधर उत्तर—18.1%
जालंधर पश्चिम—18.2%
करतारपुर—17.9%
नकोदर—19.08%
फिल्लौर—19.01%
शाहकोट-16.05%

कुल 20.05%

 शिरोमणि अकाली दाल के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी पत्नी गनीव कौर मजीठिया के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट देने के बाद वह समर्थकों के साथ फोटो खिचवाते नजर आए।

– सुबह 12 बजे तक लुधियाना में 18.4% मतदान हुआ।

सुबह 11 बजे तक मतदान…

अमृतसर – 15.48%
बरनाला – 20.17%
बठिंडा- 21.08%
फरीदकोट – 18.79%
फतेहगढ़ साहिब- 20.12%
फाजिल्का – 22.55%
फिरोजपुर- 19.29%
गुरदासपुर – 18.74%
होशियारपुर- 18.88%
जालंधर- 14.30%
कपूरथला – 16.03%
लुधियाना- 15.58%
मानसा- 19.75%
मोगा – 16.29%
मालेरकोटला- 22.07%
पठानकोट- 12.44%
पटियाला- 20.34%
रोपड़ – 19.44%
मोहाली- 13.15%
संगरूर – 19.88%
नवांशहर- 16.65%
मुक्तसर – 23.34%
तरनतारन- 15.79%

 जीरकपुर के पास ढकोली में बूथ कैप्चरिंग मामला सामने आया है। आरोपी पर बूथ संख्या 92, 93, 94 पर कैप्चरिंग करने का आरोप है। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

– सोनू सूद की गाड़ी जब्त होने के सुचना मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोनू सूद को वार्निंग दे कर छोड़ दिया है।

– पठानकोट में भाजपा और कांग्रेसी वर्करों में झड़प की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अश्वनी शर्मा से कांग्रेसी वर्कर भीड़ गए हैं।

– लंबी हलके में बादल परिवार ने मतदान किया। आपको बता दें की प्रकाश सिंह बादल लम्बी से चुनाव मैदान में उतरे हैं और सुखबीर सिंह बादल जलाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।

– पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ वोट दी।

– कांग्रेसी उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा ने सभा हलका भुलत्थ के गांव रामगढ़ में वोट डाली। इसके बाद उन्होंने पुत्र महताब खैहरा और समर्थकों के साथ फोटो खिंचवाई।

– पहली बार वोट देने के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट को कर्मचारियों ने मनप्रीत सिंह बादल को दिया गया। हैरानी की बात तो यह रही कि मनप्रीत बादल भी इस सर्टिफिकेट को लेकर चले गए।

– आम आदमी पार्टी के पंजाब सहप्रभारी राघव चड्‌ढा ने आरोप लगाए की गुरुहरसहाय में अकाली नेताओं ने बूथ नंबर 23 पर कैप्चरिंग की कोशिश की है।

– केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के देवकी देवी जैन कॉलेज में बनाए गए बूथ नंबर 90 में वी.वी. पैट मशीन में खराबी आने के कारण वोटिंग प्रक्रिया करीब आधा घंटा तक रुकी रही। बाद में मशीनों को बदलकर दोबारा से वोटिंग शुरू करवाई गई।

– लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा व उनकी पत्नी ने वोट डालकर वोटिंग की शुरुआत की।

– विधानसभा हलका गढ़शंकर के गांव बसियाला में वोटरों की तरफ से किए गए बायकाट के कारण सुबह नौ बजे तक एक भी व्यक्ति ने वोट नहीं दी। वोटरों की तरफ से यह बाइकाट गांव के एक रेलवे फाटक के पिछले तीन साल से बंद के विरोध में किया गया।

– पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा अपने जद्दी गांव धारोवाली में वोट डाली।

– पोलिंग बूथ नंबर 24 सीनियर सेकंडरी स्कूल लड़के भोगपुर में पोलिंग शुरू होने से कुछ देर बाद ही ईवीएम मशीन में खराबी आ गई जिस कारण आधे घंटे तक पोलिंग रुकी रही। लगभग पौने नौ बजे दोबारा पोलिंग शुरू हो गई है।

– हलका आदमपुर के बयास गांव में बूथ नंबर 66 मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक मशीन बंद रही और लोग परेशान होते रहे।

– ‘आप’ के CM फेस भगवंत मान ने डाली वोट

– शिरोमणि अकाली दल की हलका भुलत्थ से उम्मीदवार बीबी जागीर कौर ने बेगोवाल में वोट दी।

– अजनाला से शिरोमणि अकाली दल बसपा गट्ठजोड़ के सांझे उम्मीदवार बौनी अमरपाल सिंह अजनाला ने वोटिंग शुरू होने के बाद पोलिंग बूथों का जायजा लिया।

– मोगा से पहली बार चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेसी उम्मीदवार मालविका सूद ने किया मतदान

– गांव गिलजियां में कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने अपने परिवार सहित वोट दी है।

– जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने अपनी पत्नी सुनीता रिंकू के साथ दी वोट।

 – वोट डालने के लिए जुड़वा भाई सोहना और मोहना पोलिंग बूथ मानांवाला में पहुंच रहे। डिप्टी कमिशनर अंमृतसर द्वारा वोट डालने के लिए स्पैशल गाड़ी भेजी गई है।

– जुड़वा भाई सोहना और मोहना ने अपने मताधिकार का उपयोग कर वोट दी।

– जंडियाला गुरु के वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिला है। सुबह ही पोलिंग बूथ के बहार लोग कतारे में खड़े नज़र आए।

सुबह 9 बजे तक दिग्गजों की सीटों पर वोटिंग प्रतिशत

– पंजाब में पहले एक घंटे में वोटिंग 4.80%
– पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की लंबी सीट पर  6.20%,
– पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पटियाला सीट पर 8%,
– सिद्धू और मजीठिया की अमृतसर ईस्ट सीट पर महज 1.10%
– CM चरणजीत सिंह चन्नी की भदौड़ सीट पर 6.50% व चमकौर साहिब पर 7%
– भगवंत मान की धूरी सीट पर 5%
– पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल की जलालाबाद सीट पर 8%

सुबह 9 बजे तक प्रमुख जिलों में वोटिंग प्रतिशत

अमृतसर 4.14%
बठिंडा 5.75%
फिरोज़पुर 6.36%
जालंधर 3 %
लुधियाना 3.81%
पठानकोट 2.25%
पटियाला 6.63%

पंजाब विधानसभा चुनाव की हॉट सीटे

पंजाब विधानसभा चुनाव की हॉट सीटों पर समीकरण बेहद दिलचस्प बने हुए हैं। लंबी, अमृतसर ईस्ट, चमकौर साहिब, पटियाला अर्बन, जलालाबाद, धूरी, भदौड़, मोगा, डेरा बाबा नानक, बठिंडा अर्बन, मानसा, गिद्दड़बाहा, मजीठा, फतेहगढ़ चूड़ियां, होशियारपुर, अमृतसर सेंट्रल कुछ हॉट सीटें हैं। लंबी से देश के सबसे वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वहीं अमृतसर ईस्ट के मुकाबले पर तो सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इस सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू व मजीठिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी दो सीट चमकौर साहिब व भदौड़ से चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीँ कांग्रेस के सी.एम. पद से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला अर्बन से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह यह चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ रहे हैं। ‘आप’ के सी.एम. चेहरे के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी से अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इसके साथ ही विवादों में घिरे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस की तरफ से टिकट दी गई है और वह मानसा से चुनाव लड़ रहे है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध में चुनाव लड़ने के कारण मजीठा से चुनाव न लड़ने का फैसला किया और अपनी पत्नी गनीव मजीठिया को मजीठा से चुनाव मैदान में उतारा है।

2017 आंकड़ों के चुनाव पर डालें एक नजर

आपको बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत हुई थी। विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत प्राप्त की थी जबकि आम आदमी पार्टी को 20, शिरोमणि अकाली दल को 15, भाजपा को 3 सीटें ही मिली थीं।

Related Articles

Back to top button